दीपिका, अंकिता व बारी की तिकड़ी फाइनल में

तीरंदाजी टीम ने सेमीफाइनल में फ्रांस को 6-2 से हराया पेरिस। भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम यहां अंतिम क्वालीफायर में ओलम्पिक कोटा हासिल नहीं कर सकी थी लेकिन उसने शुक्रवार को विश्व कप के तीसरे चरण के फाइनल में प्रवेश कर लिया।  दीपिका कुुमारी, अंकिता भगत और कोमोलिका बारी की तिकड़ी ने एक सेट गंवाने के बाद छठी रैंकिंग की टीम फ्रांस को सेमीफाइनल में 6-2 से पराजित किया। विश्व कप का तीसरा चरण ओलम्पिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट नहीं है।.......

रूस में एक स्थानीय टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हुए बजरंग

नई दिल्ली। स्टार भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया शुक्रवार को रूस में एक स्थानीय टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हो गए। उनके दायें घुटने में चोट लगी है। हरियाणा के बजरंग टोक्यो ओलम्पिक में पदक की सबसे बड़ी उम्मीद हैं। हालांकि उनके कोच शाखो बेंटिनिडिस ने आश्वासन दिया है कि चिंता की कोई बात नहीं है। बजरंग को अली अलीव टूर्नामेंट के दौरान ए कुदेव के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में चोट लगी। इसके तुरंत बाद रेफरी ने मैच रोक दिया और फिजियो को बुलाया। बजरंग को खड़े.......

अंकिता विम्बलडन क्वालीफायर से हुईं बाहर

लंदन। भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना विम्बलडन महिला एकल के मुख्य ड्रॉ में प्रवेश नहीं कर सकी और क्वालीफायर के पहले ही दौर में हार गई। भारत की 28 वर्षीय रैना को अमेरिका की वारवरा लेपचेंको ने 6-3, 7-6 से हराया।  पहले सेट में अपनी सर्विस बरकरार रखने में नाकाम रही रैना ने दूसरे सेट में दमदार वापसी की लेकिन टाइब्रेकर में टिक नहीं सकी। विश्व रैंकिंग में 182वें स्थान पर काबिज अंकिता को मैच में सिर्फ एक ब्रेक प्वाइंट मिला जो वह भुना नहीं सकी.......

ओलम्पिक पुरुष हॉकी टीम की कमान मनप्रीत को

नयी दिल्ली। मिडफील्डर मनप्रीत सिंह टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान होंगे जबकि अनुभवी डिफेंडर बीरेंद्र लाकड़ा और हरमनप्रीत सिंह उपकप्तान बनाये गए हैं। मनप्रीत ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी बयान में कहा, ‘मुझे खुशी है कि ओलम्पिक में तीसरी बार भारत के लिये खेलने का मौका मिल रहा है और इस बार कप्तान के तौर पर।  मेरे लिये यह गर्व की बात है।’ मनप्रीत की कप्तानी में भारत ने एशिया कप 2017, एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी 201.......

टोक्यो में लहराए तिरंगा और मैं बनूं वजहः कमलप्रीत कौर

गुरप्रेम लहरी। पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले की कमलप्रीत कौर खेल के मैदान में जब डिस्कस फेंकती हैं तो प्रतिद्वंद्वी को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। 25 साल की इस एथलीट ने मार्च में हुई सीनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 65.06 मीटर का नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाकर टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया था। अब वह ओलम्पिक की तैयारियों में जुटी हुई हैं। कमलप्रीत कौर से गुरप्रेम लहरी ने खास बातचीत की। पेश हैं प्रमुख अंश:- ओलम्पिक की.......

दीपक पूनिया और रवि कुमार की पोलैंड में ढंग से नहीं हो पा रही तैयारी

रूस में कई विश्व चैम्पियन कर रहे हैं तैयारी नई दिल्ली। पहलवानों की ओलम्पिक की तैयारियां पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही हैं। रवि कुमार दहिया और दीपक पूनिया को अब तक रूस का वीजा नहीं मिल पाया है, जिसके चलते दोनों पहलवान पोलैंड में फंसकर रह गए है, जहां उनकी ओलंपिक की तैयारियां ढंग से नहीं हो पा रही हैं। दोनों ही पहलवानों को उन्हें प्रैक्टिस कराने वाले पहलवान नहीं मिल पा रहे हैं। पोलैंड में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खत्म हुए 10 दिन से ऊपर.......

भारतीय ओलम्पिक दल पर कड़े नियमों से आईओए नाराज

नयी दिल्ली। जापान की सरकार ने टोक्यो ओलम्पिक के लिये जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों और अधिकारियों को रवानगी से एक हफ्ते पहले रोज कोविड-19 जांच कराने और पहुंचने के बाद 3 दिन तक किसी अन्य देश के किसी भी व्यक्ति से मेलजोल नहीं करने को कहा है, जिससे भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) काफी नाराज है।  ये सख्त नियम उन 11 देशों के सभी यात्रियों के लिये लगाये गये हैं, जहां कोरोना के अलग वैरिएंट मिले हैं। इन देशों में भारत भी शामिल हैं। आईओए ने इनकी कड़ी आलो.......

आईओए ने एमपीएल को बनाया मुख्य प्रायोजक

आठ करोड़ का करार  नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने गुरुवार को मोबाइल गेमिंग मंच 'एमपीएल स्पोर्ट्स फाउंडेशन' को आगामी टोक्यो ओलम्पिक और अगले साल बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए देश के दल का मुख्य प्रायोजक नियुक्त किया। आईओए के अनुसार एमपीएल के साथ जुड़ाव डेढ़ साल का है जो अगले साल 31 दिसम्बर को समाप्त होगा। आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता ने संयुक्त बयान में कहा, 'हमें आपको सूचित करके खुशी हो.......

विम्बलडन या टोक्यो ओलम्पिक में नहीं खेलेंगे नडाल

मैड्रिड। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल ने कहा है कि वह विम्बलडन या टोक्यो ओलम्पिक में हिस्सा नहीं लेंगे। नडाल ने गुरुवार को कहा कि अपने शरीर की ‘आवाज सुनने' के बाद उन्होंने यह फैसला किया है।  इस महीने फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच के खिलाफ शिकस्त झेलने वाले नडाल ने दो बार विम्बलडन खिताब जीता है। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलम्पिक में पुरुष एकल का स्वर्ण पदक भी जीता था। नडाल ने कहा, ‘लक्ष्य यह है कि मैं अ.......

पहलवान सागर धनखड़ केस में जूडो प्रशिक्षक गिरफ्तार

नयी दिल्ली। छत्रसाल स्टेडियम झगड़ा मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बुधवार को एक जूडो प्रशिक्षक को गिरफ्तार किया। इस घटना में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार आरोपी है जिसमें एक पहलवान की मौत हो गई थी तथा उसके दो साथी घायल हो गए थे।  पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जूडो प्रशिक्षक सुभाष को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। सुशील कुमार और उसके साथियों ने सम्पत्ति विवाद में 4-5 मई की दरमियानी रात को पहलवान सागर धनखड़ तथा उ.......